CG : पीलिया का कहर भिलाई में, 7 मरीज मिले …

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-7 में पीलिया के मरीजों की संख्या रोज बढ़ रही है। रविवार को भी स्वास्थय विभाग की टीम को प्रभावित क्षेत्रों में 7 नए पीलिया के मरीज मिले। वार्ड-67, सेक्टर-7 की सड़क 37 ए में पीलिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार मरीजों की जांच और निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को कुल 65 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 7 नए पीलिया के मरीजों की पहचान हुई। इन सभी लोगों के खून के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। अब तक इस इलाके में कुल 31 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से एक पुराना मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुका है।

विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 3 मरीज श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भिलाई में और 1 मरीज पल्स हॉस्पिटल भिलाई-1 में इलाज करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। भिलाई में पीलिया फैलने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में अपना कैंप लगा लिया है। इसके अलावा जिला स्तर से लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके अलावा भिलाई नगर की टीम भी उस क्षेत्र में कैंप लगाएगी। इधर भिलाई नगर में पीलिया के मरीज मिलने के बाद से बीएसपी प्रबंधन भी हरकत में आ गया है। करीब 50 साल पुराने पाइप लाइन को बदलने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाले के अंदर से गुजरने वाले इन पाइपलाइनों को अब सड़क के उपर से गड्ढा खोदकर लाने का कार्य किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

1 hour ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

1 hour ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

1 hour ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

11 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

11 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

11 hours ago