राजनांदगांव। जिले के निजी स्कूलों में शासकीय अवकाश घोषित होने के बाद भी स्कूल संचालन की शिकायत प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा निजी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल पार्री नाला राजनांदगांव, संस्कार सिटी ठाकुरटोला राजनांदगांव, बाल भारती हायर सेकेण्ड्री स्कूल बल्देव बाग राजनांदगांव, वेसलियन हिन्दी मीडियम स्कूल टांकापारा राजनांदगांव, वेसलियन अंग्रेजी मीडियम स्कूल टांकापारा राजनांदगांव, जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर राजनांदगांव, अजीज पब्लिक स्कूल इंदामरा राजनांदगांव, सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल खैरागढ़ रोड डोंगरगढ़, नीरज विद्या मंदिर मोहड़ डोंगरगांव का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा दशहरा एवं दीपावली अवकाश घोषणा के बाद भी निजी विद्यालयों का संचालित पाया गया। संबंधित विद्यालयों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। निजी विद्यालयों को शासन के निर्देशानुसार दशहरा, दीपावली अवकाश का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…