राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय की द्वितीय प्रवेश सूची जारी

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र् 2025-26 में स्नातक स्तर के बी.ए., बी. काॅम, बी.एस.सी. (बायो/गणित), बी.सी.ए., डी.सी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में आॅनलाईन पद्धति से प्रवेश फार्म भरने हेतु महाविद्यालय के वेबसाइटके माध्यम से दिनांक 15/06/2025 तक निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय में आनलाईन प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम प्रवेश सूची जारी किये गये थे। अंतिम तिथी पश्चात शेष रिक्त सीटों के लिए दिनांक 27.06.25 को द्वितीय प्रवेश सूची जारी की गई हैं । जिसके अनुसार बी.ए.प्रथम वर्ष में कट आॅफ अनारक्षित वर्ग में 62.6 अपिव में 61 तथा अजा. में 51 प्रतिशत तक गई है।

बी.काॅम.प्रथम वर्ष में कट आॅफ अनारक्षित वर्ग में 71.8 अपिव में 65.4 अजजा में 50.8 तथा अजा. में 51 प्रतिशत तक गई है। बी.एस.सी. गणित प्रथम वर्ष में कट आॅफ अनारक्षित वर्ग में 59.4 अपिव में 50.4 प्रतिशत अजजा में 49.0 तक गई है। बी.एस.सी. बायो ( सीबीजेड ) प्रथम वर्ष में कट आॅफ अनारक्षित वर्ग में 70.6 अपिव में 69 प्रतिशत, अजा 47 एवं अजजा 36 प्रतिशत तक गई है एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष में कट आॅफ अनारक्षित वर्ग में 63.2 अपिव में 62.4 अजजा में 55.6 तथा अजा. में 52.6 प्रतिशत तक गई है। जिसका अवलोकन महाविद्यालय के Web site- www.gdcr.ac.in पर तथा महाविद्यालय के सूचना पटल पर कर सकते है।

निर्धारित तिथि तक विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र की हार्ड कापी लेकर सत्यापन कराना होगा, तत्पश्चात् निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित तिथि का उल्लेख प्रवेश सूची के साथ किया गया है। प्रवेश सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत/समस्या हो तो विद्यार्थी निर्धारित तिथि से पूर्व प्रवेश समिति से संपर्क कर सकते है।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

7 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

7 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

7 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

7 hours ago