छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर छुरिया विकासखंड में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर तथा मितानिन सम्मेलन का हुआ आयोजन

– शिविर में 2017 नागरिकों का बीपी, शुगर, सिकलसेल एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की गई
– रक्तदान शिविर में 19 युवाओं एवं स्टॉफ ने किया रक्तदान

राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में छुरिया विकासखंड में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर तथा मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत गीता घासी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया किरण वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव, संजय सिन्हा, तेजराम साहू, धन्नाराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेतराम नवरत्न ने बताया कि शिविर में 2017 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जिला चिकित्सालक एवं मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार करते हुए काउंसलिंग की गई। रक्तदान शिविर में 19 युवाओं एवं स्टॉफ द्वारा रक्तदान किया गया। मितानिन सम्मेलन में 463 मितानिनों, 24 मितानिन प्रशिक्षक तथा जिला व विकासखण्ड मितानित समन्वयक शामिल हुए। सम्मेलन में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिनों और प्रशिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बीपी, शुगर, सिकलसेल की जांच की गई। स्त्रीरोग, शिशुरोग, मातृत्व शिशु स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण, चर्मरोग, दंत चिकित्सा, परिवार कल्याण, अस्थि रोग, चर्मरोग, सामान्य सर्जरी, मनोरोग, आयुष्मान वयवंदन कार्ड निर्माण तथा आयुष्मान भारत पंजीयन, गैर संचारी रोग अंतर्गत ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, तम्बाकू एवं नशामुक्ति, वयोवृद्ध जांच उपचार कर आवश्यक सलाह दी गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा स्टाल लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गई।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

7 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

7 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago