छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग खिलाडिय़ों एवं कलाकारों का किया गया सम्मान

राजनांदगांव। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान अभिलाषा में दिव्यांग खिलाडिय़ों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त जिला स्काउट गाईड महेश खण्डेलवाल, समाज सेवी एवं अध्यक्ष आस्था मूक बधिर शाला के महेन्द्र सुराना, समाज सेवी रूपम सोनछत्रा, समाज सेवी गीता राठौर उपस्थित थे। अतिथियों ने शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उप संचालक समाज कल्याण बीएल ठाकुर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दिव्यांग खिलाड़ी बाधित संवर्ग के चेमन सेन हरिश निषाद, तुलेश्वरी बांधे, निशा बांधे, नीरा जांगड़े व तरूण कुमार, अस्थि बाधित संवर्ग से राकेश सिन्हा, श्रवण बाधित संवर्ग से ज्योति यादव, अनुज साहू, श्वेता लहरे, पूजा देवांगन तथा राज्य स्तरीय कला के क्षेत्र में प्रतिभावान दिव्यांग कलाकार भर्रेगांव के भूपेश साहू एवं शंकरपुर के विकाश जामुलकर को  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय में पदस्थ शासकीय वरिष्ठ कलाकार बीर सिंह साहू, तिहार धु्रव, राम प्रसाद यादव द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार स्थानीय दिव्यांगजनों के क्षेत्र में कार्यरत संस्था शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा व आस्था एवं मनोकामना के दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण सुखमा चद्रवंशी, शासकीय बौद्धिक मंदता वाले विशेष विद्यालय, अभिलाषा, आस्था, मनोकामना मनोविकास शाला के प्राचार्य शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

4 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago