Home » राजनांदगांव : शिकायत करने के लिए बना संयुक्त कंट्रोल रूम

राजनांदगांव : शिकायत करने के लिए बना संयुक्त कंट्रोल रूम

03/01/2024

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पेट्रोल, डीजल, गैस एवं इससे संबंधित अन्य दिक्कत, शिकायत के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रभारी कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए।

पेट्रोल, डीजल, गैस एवं इससे संबंधित अन्य प्रकार की परेशानी होने पर जनसामान्य कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं। समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समन्वित तरीके से कार्य किया जाएगा। संयुक्त कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07744-227627 है।

Leave a comment