छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिक्षक-पालक एकजुट हों तो कोई बच्चा नहीं पिछड़ेगा…

डोंगरगांव , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल डोंगरगांव में नवगठित शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की प्रथम मासिक बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष व अधिवक्ता सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। विद्यालय के प्राचार्य बीएल देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यालयीन स्टॉफ ने सहभागिता निभाई।

बैठक में समिति के अध्यक्ष पांडेय, उपाध्यक्ष रंजू रत्नाकर तथा समिति के समस्त सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया। पांडे ने कहा कि शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष होना केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक एवं नैतिक उत्तरदायित्व है। कहा कि किसी भी विद्यालय की वास्तविक सफलता बैठकों की संख्या से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुदृढ़ संस्कारों से मापी जाती है। कहा कि विद्यालय का समग्र विकास तभी संभव है, जब शिक्षक, अभिभावक और शाला प्रबंधन समिति परस्पर विश्वास, संवाद और सहभागिता के साथ कार्य करें। यदि ये तीनों एक परिवार की तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, तो कोई भी बच्चा शिक्षा और अवसरों से वंचित नहीं रहेगा।

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर जोर: अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल परीक्षा परिणाम के समय विद्यालय न आएं, बल्कि बच्चों की नियमित पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास में निरंतर सहभागी बनें। स्पष्ट किया कि आगामी एसएमसी बैठकें केवल औपचारिक बैठकें नहीं होंगी, बल्कि उनमें लिए गए निर्णयों की समीक्षा, प्रगति का मूल्यांकन तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, नैतिक शिक्षा, अनुशासन तथा अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की आवश्यकता वाले बच्चों पर विशेष प्राथमिकता से कार्य करने की बात भी उन्होंने कही।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए…

48 minutes ago
CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

CG Cabinet का बड़ा फैसला! तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की…

49 minutes ago
उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन में बाबा महाकाल को चढ़ाया ₹2.5 लाख किलो वाला खास आम, जबलपुर के भक्त 12 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

उज्जैन उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में जबलपुर की रानी सिंह परिहार ने करीब 5…

1 hour ago
MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

MP के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया

 भोपाल  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत ज्यादा…

1 hour ago
CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

CG में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ विधेयक लागू, उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष बोला- जुमे की नमाज के लिए तय जमीन बहुत दूर

धार  धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…

2 hours ago