राजनांदगांव , शिक्षा मंत्रालय से अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना में वापस भेजा जाना है। लेकिन इस आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग में अटैचमेंट खत्म करने की प्रक्रिया शुरु नहीं की जा सकी है।
डीईओ कार्यालय में ही करीब 10 शिक्षक लंबे समय से अटैच है। जिन्हें अब तक मूल शाला में भेजा नहीं गया है। गंभीर बात यह है कि ट्राइबल के शिक्षकों को भी डीईओ कार्यालय में अटैच कर लंबे समय से रखा गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अब तक अटैचमेंट वाले शिक्षकों की सूची तक तैयार नहीं की है। ऐसे में शिक्षामंत्री के प्रभार वाले जिले में ही अटैचमेंट खत्म करने के निर्देश की धज्जी उड़ रही है। अफसरों ने प्रक्रिया जारी होने का दावा तो किया है। लेकिन लंबे समय बाद भी इनमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
ग्रामीण स्कूलों में रिजल्ट हो रहा प्रभावित: बता दें कि ग्रामीण के स्कूलों में शिक्षकों की बड़ी कमी है। वहीं शहरी स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक हैं। इसके बावजूद शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। शिक्षकों की कमी का नतीजा सीधे तौर पर स्कूलों के रिजल्ट पर पड़ रहा है।
रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में पिछले…
रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है।…
जगदलपुर। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी पुरी तक सीधी रेल सेवा की उम्मीद एक बार फिर…
रायपुर। प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस तबादला सूची 15 जुलाई से पहले कभी…
वन, वन्यजीव और पर्यावरण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय ज़रूरी…
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र अब और तेज गति से बढ़ेगा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार पर्यटन…