– कलेक्टर ने आगामी शैक्षणिक सत्र के दृष्टिगत सभी स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
– टीम भावना के साथ कार्य करने पर मिलेंगे बेहतरीन परिणाम
– 16 जून से स्कूल प्रारंभ, शाला प्रवेशोत्सव का होगा आयोजन
– सफाई, मरम्मत, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
–  विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति की मानिटरिंग सिस्टम के लिए की गई व्यवस्था
– बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद रखना बेहद जरूरी

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव में आगामी शैक्षणिक सत्र के दृष्टिगत सभी स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। बच्चों के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक अध्ययन के लिए जो मापदण्ड उपलब्ध हैं, उसके आधार पर कार्य करते हुए आगे बढ़े। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नवाचार किए गए है। जिले में भी बहुत से नवाचार किए गए है। उन्होंने कहा कि सभी प्रचार्य कैप्टन है और सभी शिक्षक खिलाड़ी की तरह है। सभी मिलकर टीम भावना के साथ सभी कार्य करेंगे, तो इसके बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए अपनी टीम, विशेषज्ञों एवं फाउंडेशन का सहयोग लेते हुए अपना सर्वेश्रेष्ठ दें।

This image has an empty alt attribute; its file name is 84-2-1024x431.jpeg

उन्होंने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाएं एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य करें। बच्चों के पढ़ाई के स्तर का आंकलन करें तथा उसके अनुसार तैयारी कराएं। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में अध्ययनरत बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण किए जाने के बाद ऐसे स्कूल जहां शिक्षकों की कमी है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्कूलों में मासिक टेस्ट एवं साप्ताहिक टेस्ट का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चे जब अभ्यास करते हैं, तो इससे समझ बढ़ती है एवं परिणामों में सुधार की गुंजाईश बढ़ती है। इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की उपस्थिति की मानिटरिंग सिस्टम के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें शाला त्यागी अप्रवेशी बच्चों को स्कूल से जोडऩे, लर्निंग आऊटकम को बेहतर करने के टूल्स, विद्यार्थी विकास सूचकांक एवं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को बेहतर करने तथा विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं में बच्चों को स्कूलों को सपोर्ट करने के प्रोग्राम्स भी शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि 16 जून से स्कूल प्रारंभ हो रहे है। इसके पहले सभी प्राचार्य स्कूलों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंग-रोगन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव सभी की सहभागिता होना चाहिए। बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाला शैक्षणिक सत्र अच्छा होना चाहिए। बच्चों के अच्छे परिणाम के लिए सभी प्राचार्य एवं शिक्षक स्कूल प्रतिबद्धता एवं निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।

जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के अच्छे परिणाम के लिए सभी को ज्यादा ध्यान देते हुए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की भाषा सीखने की योग्यता को बढ़ाना है। जिले में संपर्क डिवाईस के माध्यम से इसके लिए अच्छा कार्य किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि जिले में 16 जून को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम वृहद रूप से मनाया जाएगा। अच्छे माहौल में अध्ययन-अध्यापन को प्रेरित करने के लिए यह उत्सव मनाया जा रहा है। सभी शिक्षक शाला प्रवेशोत्सव की पूरी तैयारी करें तथा समय सारणी तथा डेली डायरी बनाएं। इस अवसर पर डिविजनल मैनेजर विनोबा एप जितेंद्र सिंह, प्रोग्राम मैनेजर गरियाबंद एवं राजनांदगांव हेमंत सिंह प्रोग्राम मैनेजर ओपन लिंक फाउंडेशन रायपुर राजेन्द्र विश्वकर्मा,  जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्योहरे, सहायक संचालक शिक्षा आदित्य खरे, सहायक संचालक शिक्षा संगीता राव, एपीसी समग्र शिक्षा मनोज मरकाम सहित प्राचार्य, संकुल समन्वयक, विकासखंड के शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *