राजनांदगांव. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून की धज्जियां उड़ाते हुए मानपुर के एक निजी स्कूल पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिना मान्यता संचालित यह निजी स्कूल न केवल जरूरतमंद पालकों को टीसी देने से इंकार कर रहा है, बल्कि ऐसे बच्चों के नाम से भी आरटीई की राशि ले रहा है जो अन्य स्कूलों में अध्ययनरत हैं।
जांच रिपोर्ट में स्कूल की मान्यता न होने सहित कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं, पर रिपोर्ट दो माह से डीईओ कार्यालय में दबी पड़ी है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रशासन की चुप्पी से आशंका गहराई है कि क्या शासन को चुना लगाने वाला यह स्कूल प्रशासनिक संरक्षण में फल-फूल रहा है? नए डीईओ ने फिर जांच की बात कही है, जिससे मामले की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई है।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…