छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिवनाथ महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का समापन

-ग्रामीण विकास और स्वच्छता अभियान की ओर कदम

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया, राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम सिंघोला का चयन किया गया था। शिविर के अंतर्गत शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता,नशाउन्मुलन, वृक्षारोपण, योग, यज्ञ, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अनेक विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि राजगामी सम्पदा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश पटेल ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में कोमल सिंह राजपूत ,राजेश श्यामकर, शिव वर्मा, रोहित चंद्राकर, शरद सिन्हा ,पारस वर्मा एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृनाल चौबे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत ने ग्राम वासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का आह्वान किया।

समापन पर मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए राजगामी सम्पदा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने शिविर की सफलता पर सभी को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया और टीम के कठिन पुरुषार्थ की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों ने ग्रामीण जनता तक विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों को पहुंचाया हैं।
महाविद्यालय के जनभागीदारी के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस आर कन्नौजे ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में प्रातः योग एवं यज्ञ से दिनचर्या की शुरुआत होती थी। महारैली, महास्वच्छता अभियान, ग्राम सर्वेक्षण, सांस्कृति विकास हेतु संध्याकालीन सांस्कृति गतिविधियां दिनचर्या की प्रमुख हिस्सा रही। स्वयंसेवियों द्वारा गांवों के लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं सुधारात्मक गतिविधियाँ चलायी गयी। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दी तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि  बौद्धिक सत्र के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास, युवा जागृति, बाल संस्कार शाला, नारी जागरण जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं अनुभवी व्यक्तियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2024-10-21-at-18.01.20-1024x768.jpeg

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंर्तगत संगीत, नृत्य, वादन, योग, नाट्य,  कविता, स्कैच, स्लोगन, निबंध जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिवस पर महाश्रमदान का आयोजन हुआ। स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न और विशेष प्रमाण पत्र आदि भेंटकर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती डॉक्टर सुमन बघेल ,डॉ अंजना ठाकुर ,डॉक्टर संतोष ऊके, डॉक्टर युसूफ रजा बेग डॉक्टर त्रिलोक देव डॉक्टर सोनल मिश्रा ,डॉक्टर के एल टांडेकर, डॉ सुरेश पटेल, डॉक्टर प्रमोद महेश, हीरेन्द् ठाकुर, संजय देवांगन, डॉक्टर निर्मल उमरे ,डॉक्टर फुलसो राजेश पटेल ,डॉ ए एन माखिजा, सीमा ए लाल, अनिल चंद्रवंशी, जय सिंह साहू ,डॉ आइ आर सोमानी, प्रियंका गजभिये, विजय मानिकपुरी, गुणवंता खरे,डॉ संजय थीसके ,डॉक्टर माजिद अली, डॉक्टर आरके ठाकुर, के के द्विवेदी,आलोक जोशी , जैनेंद्र दीवान , बसीर जिलानी, बसंत यादव आदि ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। शिविर में सिंघोला गांव के सरपंच मुकेश साहु उपसरपंच एवं सभी पंचगणों एवं समस्त ग्राम वासियों का शिविर व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

6 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

11 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

16 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

17 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

24 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

33 minutes ago