छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी व किया लाभान्वित

राजनांदगांव । राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम चिद्दों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  

इस अवसर पर शिविर में गर्भवती माताओं की गोद भराई के लिए सुपोषण किट प्रदान किया गया तथा नन्हे बच्चों का अन्न-प्राशन्न किया गया। शिविर में विभागों द्वारा  लगाए गए स्टॉल में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

शिविर में परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया।  जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में सिकल सेल, टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच किया गया तथा नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में ब्लड प्रेशर, स्त्री रोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, विद्युत, पशु चिकित्सा, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस, श्रम विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर जनसामान्य को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी प्रदेश की समृद्धशाली विरासत

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक: विद्यार्थियों को जानने को…

26 minutes ago
अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

अल्पवर्षा पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, किसानों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

भोपाल   संभावित अल्पवर्षा की आशंका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

1 hour ago
किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम…

1 hour ago
MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

MPESB Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत करें अप्लाई

भोपाल   मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), भोपाल ने किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग…

1 hour ago
CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : 5 ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई …

एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज…

1 hour ago
CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

CG : किसानों से सरकार ने की अपील, धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर …

रायपुर। खरीफ सीजन 2026 में अल-नीनो के संभावित प्रभाव के कारण मानसून के देर से…

1 hour ago