राजनांदगांव : शेयर ट्रेडिंग और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ ठगे, शातिर आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव , शेयर मार्केट में निवेश और तंत्र-मंत्र से पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 4 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी और कर्ज के बोझ से परेशान पीड़ित कोमल साहू ने सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर को कोमल साहू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आरोपी मो. अजीज खान के प्रताड़ना की कहानी दर्ज थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मृतक को न केवल शेयर ट्रेडिंग, बल्कि चटिया-मटिया (तंत्र-मंत्र) के जरिए पैसे डबल करने का लालच दिया था। जब 4 करोड़ रुपए डूब गए और कर्जदाताओं का दबाव बढ़ा, तो पीड़ित ने आत्महत्या कर ली।

इंदौर की रॉयल टाउन कॉलोनी से दबोचा गया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी मो. अजीज खान (57) को इंदौर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बैंक खातों और नकद के माध्यम से करोड़ों की धोखाधड़ी स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अनधिकृत शेयर निवेश के झांसे में न आने की अपील आम लोगों से की है। साथ ही लोगों को जागरूक करने अपील की है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

8 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

8 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago