राजनांदगांव । जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत छुरिया विकासखंड से शैक्षणिक कृषक भ्रमण नागपुर (महाराष्ट्र) हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिंहा, कृषि स्थाई समिति की सभापति उत्तराबाई निषाद, समाज सेवी राजेश्वर धु्रर्वे विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने सभी किसानों को शैक्षणिक कृषक भ्रमण के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कृषकों को भ्रमण के दौरान नई कृषि पद्धति सीखने, टिकाऊ खेती, फसल चक्र पद्धति अपनाने एवं कम पानी लगने वाले फसलों को लगाने प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी सहादे, हितेश गुप्ता, सुदेश पटेल, संतोष कुमार साहू, मुकेश पडवार, हेमंत वैष्णव, सुरेश ठाकुर सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।
रतलाम चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…