राजनांदगांव : शैक्षणिक व संस्था सबंधी सहयोग के लिए एमओयू…
राजनांदगांव , डोंगरगांव नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी के साथ अन्य महाविद्यालयों ने शैक्षणिक व संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किया।
इन महाविद्यालयों में शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया, डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव, कमला देवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय राजनांदगांव, शिवनाथ महाविद्यालय राजनांदगांव, दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव, रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय घुमका, वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान, लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के मध्य शैक्षणिक, संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू प्राचार्य डॉ. अंजना ठाकुर तथा समस्त महाविद्यालय के प्राचार्य के मध्य हुआ।
इस समझौते के तहत महाविद्यालयों के बीच अनुसंधान कार्यों शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के तहत सेमीनार, कार्यशाला, संगोष्ठी, अतिथि व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाएगा।
रायपुर/ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 05.02.2026 के…
राजनांदगांव | शहर के बीच से गुजरने वाले फोरलेन की इन दिनों मरम्मत की जा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:10 बजे रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना होंगे.…
जबलपुर पड़ोसी के 8 वर्षीय बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में न्यायालय…
रायपुर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने निकाह व्यवस्था में पारदर्शिता लिए एक नई पहल करने जा…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की नई पहचान देने की दिशा में…