राजनांदगांव, गणेशोत्सव में इस बार स्थल सजावटों ने पर्व को भव्य रुप दिया है। शहर के बस स्टैंड में इस बार भगवान श्री गणेश के साथ मां पाताल भैरवी के भी दर्शन हो रहे हैंं। जिसे देखने रोजाना श्रद्धालुओं की कतार लग रही है। यहां आकर्षक गुफा और मां पाताल भैरवी के दर्शन को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
खास बात यह है कि पाताल गुफा का निर्माण खुद ही समिति के सदस्यों ने किया है। समिति के रघु शर्मा ने बताया कि गुफा के निर्माण के लिए बाहर से किसी तरह के कारीगर की मदद नहीं ली गई है। गुफा में मां पाताल भैरवी की प्रतिमा के साथ भगवान श्री गणेश विराजे हुए हैं। इसके अलावा भक्तों को समिति के सदस्य गणेश आरती का वितरण भी कर रहे हैं।
इधर शहर के भदौरिया चौक में डिजनीलैंड का आकर्षण बना हुआ है। स्थल सजावट में समिति ने इस बार डिजनीलैंड तैयार किया गया है। जो खासकर बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। समिति के कुलदीप कुरंजरेकर ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टी के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। डिजनीलैंड के कार्टून कैरेक्टर के स्टैच्यू से गणेश पंडाल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जो पर्व के दौरान पूरे शहर को और भी भव्य बना रही है।
शहर में सड़कों पर की गई एलईडी लाइट की सजावट गणेश पंडालों के साथ सड़कों पर की सजावट भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैँ। रामाधीन मार्ग में जहां एलईडी लाइटों में जहां भगवान शिव के साथ गणेश व कार्तिक के चित्र उभर रहे हैं। वहीं महावीर चौक की सजावट भी भव्य बनी हुई है। शहर के सभी प्रमुख हिस्सों को रंगीन लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
भिलाई नगर. पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का अस्थि विसर्जन संगम प्रयागराज में उनके सुपुत्र दिलहरण…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं…
रायपुर : विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के…
रायपुर : महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी…
कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…