
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत प्रथम सम्मेलन कार्यक्रम में 03 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत भांठागाॅंव से नवनिर्वाचित सरपंच संतोषी वैष्णव ने शपथ लेकर सरपंच पद ग्रहण किया।
संतोषी वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे गांव के देवतुल्य मतदाताओं के आशीर्वाद से आज मुझे एक नई जिम्मेदारी मिली है, मैं इस जिम्मेदारी और अपने कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा से पालन करूंगी। सभी पंचों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती रहूंगी।
मुझ पर विश्वास रखने के लिए मैं आप लोगों का सहृदय से आभार व्यक्त करती हूं, मैं आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
बता दें कि संतोषी वैष्णव के सरपंच और दिलीप दाऊ के पंच बनने से गांव में खुशी की लहर है और भांठागांव के लोग बहुत उत्साहित दिखे। सभी ने वैष्णव और दाऊ जी को फूलमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर पंचायत विभाग के अधिकारियों सहित सभी नवनिर्वाचित 13 पंच दिलीप वैष्णव, लालदास साहू, गोमती साहू, चंद्रमुखी साहू, इंदिरानी पटेल, अमरिका साहू, अजय साहू, चित्ररेखा वैष्णव, चंद्रकांत साहू, केंवरा बाई, ललिता मरकाम, पदमिनी पटेल, टिकेश्वरी साहू एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
