राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज जिला राजनांदगांव के पूर्व जिला सचिव संतोष रजक (अधिवक्ता) नंदई कुंआं चौक राजनांदगाव निवासी को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त होने पर समाज की ओर से बधाई दी है। विदित हो कि संतोष रजक का चयन होने से समाज में खुशी की लहर चल रही है। नियुक्ति होने के पश्चात धोबी समाज के पूर्व जिला संरक्षक कोमल रजक, धोबी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल निर्मलकर, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम बघेल, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष युवा पवन निर्मलकर, धोबी समाज पूर्व जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त निर्मलकर, सामाजिक कार्यकर्तागण संतोष रजक एसटीएफ, संतोष निर्मलकर ढाबा, देवानंद निर्मलकर आदि ने बधाई दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *