राजनंदगांव | प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर जिला साहू संघ के द्वारा 25 मार्च 2025 दिन मंगलवार को संत शिरोमणी भक्त माँ कर्मा की जयंती साहू सदन राजनांदगांव में मनाया जाएगा। राजनांदगांव जिला साहू संघ के सम्मानित अध्यक्ष भागवत साहू जी के निर्देशानुसार जिला साहू संघ की सलाहकार एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विभा साहू ने ज़िला साहू संघ द्वारा दिए दायित्व का निर्वहन करते हुए डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त परिक्षेत्र के परिक्षेत्रीय अध्यक्षों को आमंत्रण पत्र देने उनके घर पहुची । जिला साहू संघ की सलाहकार श्रीमती साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 25 मार्च 2025 को जिला स्तरीय कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह को लेकर तैयारी जोरों पर है। जिसमें सर्वप्रथम प्रातः 08:00 बजे – माँ कर्मा मंदिर में आरती पश्चात् मां कर्मा झाँकी -के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा, प्रातः 11:00 बजे-सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोप. 01:00 बजे- माँ कर्मा की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण, दोप. 01:30 बजे-समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, दोप. 02:00 बजे-आमंत्रित अतिथियों स्वागत एवं संबोधन, संध्या 03:00 बजे-खिचड़ी प्रसादी (भोजन) आदि शामिल है।डोंगरगांव तहसील के अध्यक्ष हेमंत साहू पतिषेत्रीय अध्यक्ष किरगी मंडल- गिरधारी साहू, कोकपुर मंडल अध्यक्ष- प्यारेलाल साहू, डोंगरगांव नगर अध्यक्ष- कौशल साहू, दीवानभेडी मंडल अध्यक्ष- राधेलाल साहू, तुमड़ीबोड़ मंडल अध्यक्ष-इन्द्रसेन साहू, करमतरा मंडल अध्यक्ष- रोहित साहू, अर्जुनी मंडल अध्यक्ष-चुनेश्वर साहू, अमलीडीह मंडल अध्यक्ष- खेमुदास साहू , खुज्जी मंडल अध्यक्ष- सवल दास साहू से भेंट किया और जिला साहू संघ के आमंत्रण पत्र को देते हुए परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों अध्यक्ष सचिव सहित सभी पर प्रमुखों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ कर्मा की जयंती को सफल बनाने अपील की।इस अवसर पर ह्रदय राम साहू, जगदीश साहू, डीएल साहू, रामकुमार साहू, महेश गंजीर, डीसेन साहू, सुंदर साहू आदि साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *