राजनांदगांव : संपूर्ण शृंगार के बाद मां शीतला की हुई महाआरती ...राजनांदगांव : संपूर्ण शृंगार के बाद मां शीतला की हुई महाआरती ...

राजनांदगांव | सोनार पारा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां शीतला मंदिर में स्थापित मां शीतला की प्रतिमा की सप्तमी तिथि पर रात्रि में संपूर्ण शृंगार के बाद अष्टमी ति​ि​​थ को प्रात: दिव्य दर्शन हुए। मंदिर के पुजारी राज महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष दोनों चैत्र व क्वांर नवरात्रि में माता की प्रतिमा का तीज तिथि से शृंगार प्रारंभ किया जाता है। जिसे सप्तमी तिथि की रात्रि पर पूर्ण किया जाता है। बताया कि माता की प्रतिमा पर हमारे पूर्वजों से चली आ रही परंपरानुसार आज भी प्राकृतिक रंग बनाकर अर्पित किया जाता है। प्रतिमा पर प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग लगाए जाते हैं। इसके बाद सप्तमी तिथि पर संपूर्ण शृंगार, अस्त्र-शस्त्र के किया जाता है। शृंगार के बाद अष्टमी तिथि को प्रा​त: 4 बजे प्रथम दर्शन व महाआरती की जाती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *