छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रेस वार्ता में दी रणनीति की जानकारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

मनेन्द्रगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने अपने आंदोलन की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम शोधकर्ता ने कहा कि लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों की आवाज दब रही है और उनका प्रतिनिधित्व लगभग समाप्त हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए छात्र संघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है, और संगठन इस मुद्दे पर अंतिम लड़ाई लड़ने को तैयार है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक शास्त्री ने एनएसयूआई के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल छात्र संघ चुनाव कराकर छात्रों को उनका लोकतांत्रिक अधिकार वापस देने की मांग की।

कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस संगठन एनएसयूआई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन में पूरी मजबूती से खड़ा है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रफीक मेमन एवं एनएसयूआई महासचिव आशिष चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई, संसाधनों की कमी और अन्य समस्याएं छात्रों को प्रभावित कर रही हैं। छात्र संघ चुनाव इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का सशक्त माध्यम है, इसलिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

एनएसयूआई द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसारः

30 मार्च 2026 को प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में राज्यपाल एवं सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा

Admin

Recent Posts

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

20 minutes ago
उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…

24 minutes ago
ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…

51 minutes ago
CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

1 hour ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

1 hour ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

1 hour ago