राजनांदगांव : संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़, प्रस्तावित परिक्रमा पथ तथा माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का किया औचक निरीक्षण
– पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय का अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश
– नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन शिफ्ट करने के लिए कहा
– ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हास्पिटल में मरीजों के लिए कूलर एवं पंखे की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव । संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़, प्रस्तावित परिक्रमा पथ तथा माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने पुराने हास्पिटल के बीएमओ कार्यालय को अछोली स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हास्पिटल में मरीजों के लिए कूलर एवं पंखे की व्यवस्था करने के लिए कहा। नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन शिफ्ट करने के लिए कहा। संभागायुक्त ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पेयजल, ओआरएस की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने प्रस्तावित परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ ट्रस्ट पार्किंग स्थल का जायजा लिया तथा वहां मल्टी पार्किंग के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मल्टी पार्किंग की व्यवस्था होने से वाहनों को व्यवस्थित रखने में सुविधा होगी। इस दौरान वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…