राजनांदगांव | जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट के 10 पद व मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 2 पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया है। फार्मासिस्ट पद पर संविदा भर्ती के लिए 22 अप्रैल व मेडिकल लैब टेक्नीशियन पद पर भर्ती के लिए 23 अप्रैल को सीएमएचओ कार्यालय में इंटरव्यू होगा। पंजीयन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा।
