00 नन्हें खिलाडि़यों ने पढ़ाई के साथ खेल का बनाया सामंजस्य
00 संस्कारधानी तीरंदाजी संघ ने दी बधाई
राजनांदगांव। 6वीं एनटीपीसी चेरूकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-10) ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च तक गुंटूर, आंध्रप्रदेश में आयोजित है। जिसमें संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 2 खिलाड़ी वेदिका नेताम, हुमेंद्र नेताम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। विदित हो कि उक्त दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के कोच राहुल साहू एवं कुशल रजक ने बताया कि इसी प्रकार 14वीं एनटीपीसी चेरूकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-15) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 30 मार्च तक गुंटूर, आंध्रप्रदेश में आयोजित है। जिसमें संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 2 खिलाड़ी संस्कार वर्मा रिकर्व खिलाड़ी एवं युग निर्मलकर कंपाउंड खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हुआ है। उक्त दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने अपना स्थान सुरक्षित किया है। ज्ञात हो कि पढ़ाई के साथ-साथ इन नन्हें खिलाडि़यों ने खेल के अभ्यास को निरंतर जारी रखते हुए परीक्षाओं के अवसर पर भी बेहतर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने जाने पर उनके अच्छे प्रदर्शन एवं सफलता की कामना करते हुए संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता, सीनियर खिलाड़ी अंजलि यादव, भूपेन्द्र सिन्हा, जतिन यादव सहित तीरंदाजी संघ के सदस्यगण, पालकगण व खिलाडि़यों ने बधाई दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *