छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सक्षम अधिकारी या न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित खसरों की अधिकृत सूची प्रेषित करने पर साफ्टवेयर डेटाबेस में किया जाता है प्रतिबंधित

पंजीयन विभाग की व्यवस्था पूर्णत: कम्प्यूटरीकृत
– अवैध प्लाटिंग एवं प्रतिबंधित खसरों पर रजिस्ट्री को रोकने के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदम
राजनांदगांव । पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, वैधानिकता के लिए तथा अनियमितताओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए पंजीयन विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर आधारित नियंत्रण, अभिलेखों का सत्यापन तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है। वर्तमान में पंजीयन व्यवस्था पूर्णत: कंप्यूटरीकृत है, जिससे प्रतिबंधित खसरों से सबंधित पंजीयन को तकनीकी पंजीयन के लिए तकनीकी रूप से प्रस्तुत नहीं हो सकते। शासन द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं प्रतिबंधित खसरों पर रजिस्ट्री को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जा रहे है।
सॉफ्टवेयर आधारित नियंत्रण –
पंजीयन विभाग की वर्तमान व्यवस्था पूर्णत: कंप्यूटरीकृत है। किसी भी सक्षम प्राधिकारी एवं न्यायालय द्वारा जब भी प्रतिबंधित खसरों की अधिकृत सूची पंजीयन कार्यालय को प्रेषित करने पर उन्हें सॉफ्टवेयर डेटाबेस में भी प्रतिबंधित किया जाता है। उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव में ही प्रतिबंधतात्मक सूची में वर्तमान में 4000 से भी अधिक प्रविष्टियां हैं। पंजीयन प्रणाली एनजीडीआरएस द्वारा सिटीजन पोर्टल में ही डाटा प्रविष्टि के समय इन खसरों की प्रविष्टि रोक दी जाती है तथा प्रतिबंधित खसरों से संबंधित विलेख उप पंजीयक के समक्ष पंजीयन हेतु तकनीकी रूप से प्रस्तुत नहीं हो सकते हैं।
संपत्ति का भौतिक सत्यापन –


पंजीयन अधिनियम के तहत उप-पंजीयक का मुख्य कार्य दस्तावेजों की औपचारिकताएं और शुल्क की जांच करना होता है। पंजीयन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में 50 लाख रूपए से अधिक मूल्य के संपत्तियों का ही स्थल निरीक्षण किए जाने के निर्देश हैं। उप पंजीयक किसी संपत्ति का भौतिक निरीक्षण केवल बाजार मूल्य के सत्यापन के संबंध में ही कर सकता है, अन्यथा नहीं कर सकता।
अभिलेखों का सत्यापन –
उप पंजीयक पूर्णत: पंजीयन के समय दर्शित भू-अभिलेख के सत्यापन पर ही निर्भर करता है। किसी संपत्ति के अभिलेख में किसी प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी होने पर ही पंजीयन रोका जा सकता है। जब तक किसी अभिलेख में किसी प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी न हो पंजीयन नहीं रोका जा सकता है।
एक खसरे पर कई रजिस्ट्री –
कोई भी व्यक्ति नियमानुसार अपने संपत्ति का टुकड़ों क्रय-विक्रय कर पंजीयन करा सकता था। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भू-राजस्व संहिता में संशोधन कर कृषि भूमि के 5 डिस्मिल से छोटे उपखंडों के निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंजीयन विभाग द्वारा भी ऐसे विलेख जिनके द्वारा कृषि भूमि के 5 डिस्मिल से छोटे उपखंड विनिर्मित होना तत्पर्यित हो, उन्हें पंजीयन नहीं किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित सीमा में ही खसरों का उपखंड होने की स्थिति मे विलेखों का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन विभाग द्वारा विभागीय पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। शासन की मंशा अनुसार अवैध प्लाटिंग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजीयन कार्यालय द्वारा अवैध प्लाटिंग के खसरों को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति मुर्मु

भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं,…

16 minutes ago
संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

संस्कृति विभाग ने 14 स्थानों पर आयोजित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजातीय संग्रहालय में संगीत संध्या

भोपाल  विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर समूचा मध्य प्रदेश नाद-ब्रह्म की अलौकिक स्वर-लहरियों…

26 minutes ago
राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी

राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी

भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार…

30 minutes ago
सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’

सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’

​रायपुर    ​ कहते हैं कि अगर हौसलों को सही तकनीक और अवसरों के पंख…

32 minutes ago
आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

आमाकोनी में विकास की नई सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 28 लाख के कार्यों का किया लोकार्पण

​रायपुर         राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा अपने जिला प्रवास के दौरान…

46 minutes ago
बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago