राजनांदगांव. शहर के बायपास रोड में लखोली के पास ट्रक को खड़ा कर किनारे में खड़े चालक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा रौंद कर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमाक सीजी 15 डीबी 9332 में ग्राम जामगांव से चांवल भरकर राजनांदगांव एफसीआई गोदाम खाली करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान लखोली बाईपास रोड रेडकोट फैक्ट्री के सामने एफसीआई गोदाम की तरफ जाने के लिये ट्रक को वापस लाकर रोड किनारे ट्रको के लाईन मे लगाए थे और गाडी को बंद करके सागर ठाकुर ड्रायवर साईड के दरवाजे को खोलकर नीचे उतरे थे।

तभी लखोली बाईपास पुलिया की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने ट्रक को तेज एवं लारवाही पूर्वक चलाते हुए सागर ठाकुर को रौंद कर फरार हो गया। घटना में सागर ठाकुर को गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *