राजनांदगांव , शहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार- शनिवार दरम्यानी रात करीब एक बजे गायत्री ट्रांसपोर्ट के पास हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक ने वाहन खड़े करने पर कोई संकेतक का उपयोग नहीं किया। जिसके चलते बाइक सवार को इसका अंदाजा नहीं रहा और हादसा हो गया। एक जनवरी से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मृतक की पहचान सहदेव नगर निवासी 29 वर्षीय शुभम वैष्णव के रूप में हुई है। वह बाइक से दुर्ग की ओर से राजनांदगांव लौट रहा था।
इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक मेहताब खान के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने व मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन के तहत अपराध दर्ज किया है।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…