राजनांदगांव : सद्भावना क्रिकेट लीग 30 नवंबर को, चार जिलों की टीमें होंगी आमने-सामने

राजनांदगांव। पशु चिकित्सकों के बीच खेल भावना और आपसी सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट लीग का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्तर की चार टीमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
मैच पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) के कॉलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 9 बजे कॉलेज मैदान में होगा।


आयोजन को लेकर प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, हमने इस टूर्नामेंट में चार जिलों के डॉक्टरों को शामिल किया है। हमारा उद्देश्य डॉक्टरों के बीच शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और उन्हें स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाने में मदद करना है।
कार्यक्रम के दौरान दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रकांत वर्मा, संचालक पशुधन विकास विभाग करेंगे। इसके अलावा अधिष्ठाता डॉ. संजय शाक्य, अपर संचालक डॉ. केके धु्रव बड़ी संख्या में पशु चिकित्सा अधिकारी और महाविद्यालय के छात्र उपस्थिति रहेंगे।
खिलाड़ियों और आयोजकों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।राजनांदगांव : सद्भावना क्रिकेट लीग 30 नवंबर को, चार जिलों की टीमें होंगी आमने-सामने

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

2 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

3 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

3 hours ago