राजनांदगांव | सनातन धर्म महासभा सेवा परिवार द्वारा दिनांक २ मार्च को बालाजी मंदिर पुरानी गंजलाईन में दोपहर ३ बजे आवश्यक बैठक हुई जिसमें सभी सनातनी बंधुओं व सर्व हिन्दू समाज व सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में उक्त बैठकों में हिस्सा लेकर सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया कि हिन्दू नवर्ष के चैत्र नवरात्र के पूर्व संध्या पर दिनांक २९ मार्च को बालाजी मंदिर पुरानी गंज लाईन से दोपहर ३ बजे धूम-धाम से हिन्दू सनातन एकता यात्रा निकालने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। सभा की शुरूवात हरीश गांधी जी के महाउद्बोधन से हनुमान चालीसा के पाठ से शुभांरभ किया गया। सभा का संचालन सौरभ खण्डेलवाल द्वारा संचालन करते हुए बैठक की अध्यक्षता डॉ. डी.सी.जैन ने किया। सर्वप्रथम बैठक उद्बोधन में छ.ग. सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने कहा कि धर्मो रक्षति रक्षिता: कहते हुए कहा कि हम सब धर्म की रक्षा करेगें तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। वह प्रयागराज में आज सनातन की एकता की मिसाल देते हुए कहा कि अब पूरे हिन्दूस्तान में सभी सनातनी बंधु एक होते जा रहे है। और कहा कि हम सब हिन्दू भाईयों को जात-पात की करो बिदाई हम सब हिन्दू भाई-भाई का संज्ञान देते हुए सभी को २९ मार्च की हिन्दू सनातन एकता यात्रा में सभी धार्मिक व सामाजिक सर्व हिन्दू समाज को अपने-अपने समाज में नवयुवक व महिला मंडल की बैठक बुलाकर हिन्दू सनातन एकता यात्रा में पहुँचने की अपील की। उक्त उद्बोधन के बाद डॉ.डी.सी.जैन, राकेश इंद्रभूषण ठाकुर, राकेश ठाकुर, मनोज बैद, सुदेश देशमुख, शिव वर्मा, राजेश शर्मा (सैनिक),राधेश्याम गुप्ता, प्रियंक सोनी,सुनील वाजपेयी,राजकुमार शर्मा,रामशरण वैष्णव, संजय सोनी, जय नारायण सिंह, हरीश गांधी, गणेश देवांगन, संतोष निषाद मुकेश द्विवेदी, पंकज गुप्ता,मौसमी शर्मा, ममता शर्मा, ज्योति खण्डेलवाल, आदि सभी ने उद्बोधन में हिन्दू सनातन एकता यात्रा मेें ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी धार्मिक व सामाजिक व सर्व हिन्दू समाज से चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या में निकलने वाले हिन्दू सनातन यात्रा में आने की अपील की है।उक्त बैठक में उद्बोधन के अलावा रामअवतार जोशी, मुकेश द्विवेदी, हेमंत खण्डेलवाल, रितेश जैन, अभिषेक सोनी, संतोष बालाजी, संजय शर्मा, सूरज गुप्ता,योगेश साहू, शैलेन्द्र तिवारी, शरद गुप्ता, मीना पाण्डेय, सविता जोशी व अत्यधिक संख्या में सनातनी बंधुओं ने हिस्सा लिया। आभार प्रदर्शन प्रिंयक सोनी ने किया उपरोक्त जानकारी मौसमी शर्मा ने दी।
