राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा श्सफलता के मूल सिद्धांतोंश् पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता संजय अग्रवाल जिलाधीश राजनांदगांव थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.के.एल.दामले एवं डॉ.शैलेन्द्र सिंह द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.शैलेन्द्र सिंह ने संजय अग्रवाल के कार्यकाल का पूर्ण परिचय दिया था उनके सहज एवं सरल व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता हेतु दिन में सपने देखने होते हैं। सफलता मेहनत मांगती है। हमे सपने देखना जरूरी है। वह जागृत अवस्था में देखनी चाहिए। सफलता प्राप्त करने हेतु समूह चर्चा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अगर समय से परीक्षा की तैयारी की जाएगी तो परीक्षा में पहले का प्रेशर नही आएगा। किसी भी विषय पर तैयारी करने से पहले उसकी अवधारणा स्पष्ट होना जरूरी है। परीक्षा के पहले परीक्षा पैटर्न पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी जरूरी है। उन्होंने छोटे-छोटे उदाहरण देकर अपनी कमजोरियों को दूर करने के उपाय बताए। किसी भी चीज को लंबे समय तक कैसे याद किया जा सकता है। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शैलेन्द्र सिंह तथा आभार हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर द्वारा किया गया। श्री अग्रवाल को इतिहास विभाग की ओर से प्रतिक चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रो.संजय सप्तर्षि, डॉ.अजय शर्मा, हेमलता साहू, प्रतीक जैन, कु.बिन्दु डडसेना सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…