राजनांदगांव/डोंगरगांव। कुमर्दा सब स्टेशन में करंट लगने से मंगलवार सुबह ठेकाकर्मी ग्राम अछोली निवासी 22 वर्षीय सोमनाथ साहू की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे ने बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। मंगलवार सुबह 10.30 बजे सब स्टेशन में मेंटेनेंस चल रहा था। इसी दौरान सोमनाथ करंट की चपेट में आ गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में पेंड्री मेडिकल कालेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया, जहां से उसे मृत घोषित कर दिया।
बिजली मरम्मत कार्य से पूर्व बिजली लाईन को बंद करने की पुष्टि की जाती है लेकिन इस मामले में यह जांच का विषय है कि कार्यरत कर्मचारी क्या सेफ्टी बेल्ट, ग्लब्स, हेलमेट और इंसुलेटेड टूल पहने हुए थे या नहीं। अगर नहीं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। ठेकेदारी में कार्य करने वाले कर्मचारी अपने स्तर पर विद्युत प्रवाह बंद या चालू नहीं कर सकते। ऐसे में उस समय बिजली प्रवाह बंद करने का आदेश किसने दिया और आदेश के बाद प्रवाह की दोबारा चेक क्यों नहीं किया गया। इस तरह कर्मचारी की मौत का जिम्मेदार कौन ?
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…