राजनांदगांव : सब स्टेशन व फीडर की होगी मरम्मत, आज से 5 घंटे गुल रहेगी बिजली…

राजनांदगांव , शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने ​ि​बजली कंपनी 10 अप्रैल से मेंटेनेंस कार्य करेगी। यह कार्य 16 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्से में रोजाना 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। आपूर्ति ब्रेक करने की टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रखी गई है।

बिजली कंपनी के अफसरों ने बताया कि कैलाश नगर और लालबाग स्थित 33 केवी उपकेंद्रों और उनसे जुड़े 11 केवी फीडरों में मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते 10 से 16 अप्रैल तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी से लेकर अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें। हालांकि कंपनी ने कहा है कि काम जल्दी पूरा हो गया, तो सप्लाई समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। तापमान 40 डिग्री के पार, गर्मी से जूझ रहे बता दें कि इन दिनों प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी हुई है। तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। ऐसे में कूलर, एसी के बिना रहना मुश्किल हो गया है। इस दौरान बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य लोगों की परेशानी और बढ़ा सकते हैं। 5 घंटे आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को हलाकान होना पड़ सकता है।

10 अप्रैल : स्टेशन रोड, पुराना सिविल लाइन, टांका पारा, निगम कार्यालय, महावीर चौक, जीई रोड, गौरी नगर, बल्देव बाग, नया बस स्टैंड और तुलसीपुर क्षेत्र। 11 अप्रैल : विधानसभा अध्यक्ष निवास क्षेत्र, लालबाग, सिंधी कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, प्रभात नगर, भदौरिया चौक, महेंद्र नगर, हाउसिंग बोर्ड और स्टेडियम रोड। 12 अप्रैल : राहुल नगर, जनता कॉलोनी, केसर नगर, लखोली रोड, कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट, पुलिस लाइन, ममता नगर और आनंद विहार। 13 अप्रैल : मठपारा, कैलाश नगर, यूनाइटेड हॉस्पिटल, पुराना बस स्टैंड, भरका पारा, अग्रसेन भवन, महामाया चौक, अनुपम नगर और इंद्रपुरी। 15 अप्रैल : प्रेमनगर, लखोली नाका, गंजलाइन, तिरंगा चौक, सदर लाइन, सत्यम विहार, हॉकी स्टेडियम, सर्किट हाउस और राजीव नगर। 16 अप्रैल : सिटी कोतवाली, पोस्ट ऑफिस चौक, गुड़ाखू लाइन, मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, सोनारपारा, कमल टॉकिज, आजाद चौक और ब्राह्मण पारा।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

38 minutes ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

44 minutes ago
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

10 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

10 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

10 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

10 hours ago