राजनांदगांव | किसानों ने शासन द्वारा निर्धारित धान खरीदी करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक धान विक्रय किया है। लेकिन 17 से 31 जनवरी के बीच करीब 20 दिनों में धान बेचने वाले जिले के हजारों किसानों को भुगतान नहीं किया गया है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके चलते जिला किसान संघ द्वारा पहले शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर राशि दिलाने की मांग की जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जिला किसान संघ के प्रमुख सुदेश टीकम ने कहा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद से कभी धान जाम होने से खरीदी बंद होने तो कभी अन्य कारणों के चलते खरीदी बंद होती रही। अब धान बेचने के बाद किसानों के खाते में राशि नहीं आने की शिकायत सामने आ रही है। जिले की सभी समितियों में इस तरह की स्थिति निर्मित है। किसान सोसाइटियों का चक्कर काटने मजबूर है। वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों के खाते में 72 घंटे के भीतर धान खरीदी की राशि डालने का सरकार ने दावा किया था जो फेल साबित हुआ। राशि नहीं आने का अफसरों और समिति कर्मियों से भी स्पष्ट कारण नहीं मिल रहा है।
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…
एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…
राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…
धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…
धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…
धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…