राजनांदगांव | रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत देने के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। नागपुर-बिलासपुर रुट पर करीब 12 स्पेशल ट्रेने चलाई गई है। लेकिन इसमें एक या दो ट्रेन का ही स्टापेज राजनांदगांव स्टेशन में मिला है।
ज्यादातर ट्रेनों स्टेशन में नहीं रुक रही है। समर स्पेशल ट्रेनों का स्टापेज नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को राहत नहीं मिल सकी है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान सामान्य दिनों में चलने वाले एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति काफी लंबी है। लोगों को कन्फर्म बर्थ नहीं मिल रहा है।



