राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ | शादी-ब्याह के सीजन के चलते तुमडीबोड क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकांश निजी बसें शादी आयोजनों में बुक होने के कारण नियमित रूटों से नदारद हैं। इसका सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें भीषण गर्मी के बीच बस स्टैंडों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
तुमडीबोड़ राजनांदगांव के बाद एक प्रमुख जंक्शन है। जहां से खैरागढ़, मोहला-मानपुर और नागपुर जैसे महत्वपूर्ण रूट जुड़ते हैं। डोंगरगांव, डोंगरगढ़ और छुरिया की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। बसों की कमी का आलम यह है कि लोग 40-50 किलोमीटर दूर से अपने परिजनों को निजी वाहन लेकर बुलाने को मजबूर हैं।
इस स्थिति का फायदा उठाते हुए ऑटो और अन्य निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। तपती धूप में बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सीजन में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए।
भोपाल उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की…
रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में…
भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…
- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…
- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…