छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : समूहों के साथ तालाब, गार्डन में की सफाई

राजनांदगांव नगर निगम द्वारा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से नागरिकों को जोड़ने व स्वच्छता अपनाने अलग अलग दिन विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसके तहत गली मोहल्लों, शौचालयों, की सफाई के अलावा सार्वजनिक स्थलों तालाबों उद्यानों व मंदिर परिसर में सार्वजनिक संस्थानों के साथ स्वच्छता अभियान जागरूक किया जा रहा है।

इसी के तहत शनिवार को महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में चिखली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर ने वार्डवासियों व महिला समूहों की सदस्यों के साथ श्रमदान कर चिखली तालाब, शीतला मंदिर परिसर तथा उद्यान की साफ सफाई की। महापौर के साथ महिलाओं ने झाडू लगाकर, कंटीली झाड़ियां काटकर, झिल्ली पन्नी उठाकर साफ सफाई की और वार्ड में प्रतिदिन साफ-सफाई रखने का संकल्प भी लिया। महापौर ने इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता से जोड़ने और अपने आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

हर हफ्ते दो घंटे तक श्रमदान का संकल्प स्वच्छता अभियान के दौरान महापौर देशमुख ने मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिसमें स्वच्छता के लिए हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने का संकल्प लिया गया। वहीं नवीन भारत के निर्माण व चल रहे स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित होकर कार्य करने का भी संकल्प लिया। अपने घरों का कचरा न सड़क पर फेकेंगे न ही किसी को फेंकने देंगे जैसे संकल्प भी लिए गए। लोगों को भी प्रेरणा देने की बात कही।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

13 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

13 hours ago