राजनांदगांव जन शिक्षण संस्थान द्वारा फुलझर में स्वर्णिम भारत का आधार सुसंस्कृतम एवं सशक्त नारी विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से मुख्य अतिथि के रूप में ब्रम्हाकुमारी रंभा बहन मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए जन शिक्षण संस्थान के निदेशक झालम सिंह ने कहा कि आज नारियों को उनके अंदर विद्यमान शक्ति से परिचित कराना आवश्यक है, जिससे वे सशक्त होकर अपना योगदान सुखमय संसार के निर्माण में दे सके। इसलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्माकुमारी महिमा बहन ने सभी महिलाओं को राजयोग का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी भागवत कुंभकार, ओंकार प्रसाद, प्रशिक्षिका इंदू यादव, कमलेश्वरी साहू व लाभार्थी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *