छत्तीसगढ़

CG : बिना किसी चीर-फाड़ के नसबंदी फ्री में, पुरुष जिला अस्पताल में लें सकते है इस सुविधा का लाभ

दुर्ग जिला चिकित्सालय दुर्ग में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिदिवस पुरूष नसबंदी डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी एनएसवीटी पद्धति के माध्यम से किया जेाता है जिसमें बिना किसी चीर-फाड़ के नसबंदी निःशुल्क किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में पुरुष नसबंदी कराने वाले पुरूष को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत 3 हजार रूपये राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाती है। पुरूष नसबंदी कराने से पूर्व हितग्राही को विशेषज्ञ द्वारा बताये गये कुछ ब्लड टेस्ट कराने होते है।

डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जिकल स्पेशलिस्ट जिला चिकित्सालय दुर्ग ने बताया कि पुरूष नसबंदी करने के कई फायदे है- गर्भावस्था को रोकने में पुरुष नसबंदी 99 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। पुरूष नसबंदी कराने वाले में जटिलताओं की संभावना कम रहती है। पुरूष नसबंदी कराने वाले के हार्माेन के स्तर को प्रभावित नहीं करता है। इसे महिला नसबंदी के सरल और सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना जा सकता है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में होने वाले सफल पुरुष नसबंदी किये जाने पर डॉ. अरूण कुमार साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ. वाय.के. शर्मा सर्जरी विशेषज्ञ एवं मेजर ओटी के अधिकारी एवं कर्मचारी को पुरुष नसबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही आह्वाहन किया गया है कि परिवार नियोजन की इच्छा रखने वाले पुरूष जिला चिकित्सालय दुर्ग में आकर निःशुल्क पुरूष नसबंदी करवा सकते है

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र कृषकों से…

15 minutes ago
राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

- चयन परीक्षा परिणाम के संबंध में दावा-आपत्ति 9 जुलाई कोराजनांदगांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति…

16 minutes ago
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ शाखा राजनांदगांव की जिला परिषद एवं जिला कार्यकारिणी…

18 minutes ago
राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव : परिजनों के सहमति से बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी टीका

राजनांदगांव । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15…

20 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1708.2 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 40.5 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

22 minutes ago
राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरसात के मौसम में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से बचाव के लिए दी गई समसामयिक सलाह

राजनांदगांव एडीज मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है। डेंगू एवं मलेरिया जैसी मच्छरजनित…

23 minutes ago