छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सांसद खेल महोत्सव : डोंगरगांव में होगा अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

राजनांदगांव। देशभर में आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । वहीं अब लोकसभा स्तरीय आयोजन के तहत जिले के डोंगरगांव में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर की 8 टीम शामिल होगी । इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सांसद संतोष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आगामी 17 से 24 दिसंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पंडरिया में कबड्डी, कवर्धा में खोखो, खैरागढ़ में क्रिकेट, राजनांदगांव में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हो चुका है । वहीं मोहला-मानपुर में अन्य खेल और लोकसभा स्तर पर डोंगरगांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा ।

0 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे शामिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि डोंगरगांव में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा में जम्मू कश्मीर, झारखंड, जबलपुर, हैदराबाद, अकोला, कोंडागांव और मध्य प्रदेश से नीमच सिटी क्लब आएगी। प्रतियोगिता में देशभर के कई ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

0 प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल समापन

लोकसभा स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में 17 दिसंबर को होगा, तो वही समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोत्सव का वर्चुअल समापन करेंगे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, पवन साय, गजेंद्र यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

0 खिलाड़ियों का होगा सम्मान

 फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन  अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों का सम्मान भी होगा । वही सोशल मीडिया रील कंपटीशन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 11 हजार 11 सौ 11 रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा । प्रेस कांफ्रेंस के अवसर पर सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, अंजू त्रिपाठी, सागर वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

3 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

3 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

3 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

3 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago