- गौरी नगर अंडर ब्रिज और स्टेशन पारा अंडर ब्रिज के बाद अब मोतीपुर अंडर ब्रिज भी स्वीकृत
राजनांदगांव | नगर के तुलसीपुर से मोतीपुर मार्ग पर बंद किये रेलवे फाटक पर लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से एक और अंडर ब्रिज स्वीकृत हो गया है । ज्ञात है कि पूर्व में भी वर्षो के लंबित गौरी नगर अंडर ब्रिज और स्टेशन पारा अंडर ब्रिज की स्वीकृति भी सांसद संतोष पाण्डेय के भरसक प्रयास से स्वीकृत होकर वर्तमान में कार्य प्रारम्भ हो चूका है। रेल मंत्रालय द्वारा देश के सभी रेल फटाको को बंद किये जाने के आदेश उपरांत मोतीपुर स्थित फाटक को भी बंद किये जाने के बाद ममता नगर से अंडर ब्रिज बनाया गया था जिसमे बढ़ते दबाव से मोतीपुर फाटक के पास अंडर ब्रिज की कमी महसूस होने लगी थी एवं फाटक के आसपास का व्यापार भी प्रभवित हो गया था ।

बख्तावरचाल और आस पास के नागरिक लगातार अंडर ब्रिज की मांग को लेकर संघर्षरत थे एवं वे अपनी मांग को लेकर लगातार क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय के समक्ष भी रख चुके थे जिस पर सांसद संतोष पाण्डेय ने रेलवे के अधकारियो से चर्चा कर एवं रेल मंत्री को पत्र सौप कर उक्त स्थान पर अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को प्रस्तुत किया था जिसे रेल मंत्रालय द्वारा अब स्वीकृत कर दिया गया है । इस विषय पर सांसद पाण्डेय ने कहा कि अंडर ब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय निवासी लगातार संपर्क में थे और मै स्वयं स्थल पर जाकर एवं नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव द्वारा रेलवे के अधिकारीयों के साथ बैठक कर किस प्रकार से अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा सकता इसका निरिक्षण कर अपनी बात रेल मंत्री मान. अश्वनी वैष्णव के समक्ष रखी थी जिसे मंत्री जी ने आज स्वीकृत कर दिया है, जिसे हेतु मै उनका धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । सांसद संतोष पाण्डेय ने आगे कहा की उक्त अंडर ब्रिज निर्माण से ममता नगर वाले ब्रिज पर दबाव कम होगा और छोटी गाड़िया, स्कूल जाने वाले छात्रों को सहूलियत होगी साथ की आसपास ठप पड़े व्यापार को एक नयी गति मिलेगी । मै देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभारी हु जो उन्होंने इस महत्वपूर्व अंडरब्रिज की स्वीकृति प्रदान की है ।
