राजनांदगांव : साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर समां बांधा …

राजनांदगांव l राष्ट्रीय कवि संगम व रचना साहित्य समिति के तत्वाववधान में बालोद गुरुर में साहित्यिक आयोजन किया गया। संस्कारधानी के कवि-साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं की प्रस्तुति से साहित्यिक आयोजन को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक वरिष्ठ कवि साहित्यकार आत्माराम कोशा थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम बालोद के अध्यक्ष भरत बुलंदी ने की।

रचना साहित्य सदन कोलिहामार-गुरुर में आयोजित साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। राजनांदगांव की कवि सुषमा शुक्ला ने मां शारदे की वंदना कर नारी वंदन से संबंधित सशक्त रचनाए सुनाकर लोगों को भाव-विभोर किया। कवि भरत सिन्हा ने ओजमयी संचालन में साहित्यकार कोशा ने छत्तीसगढ़ की दया, मया का गान किया वहीं राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर इसके रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया। उन्होंने कविताओं के अंदाज में बताया कि वंदे मातरम गूंजा था, संन्यासी विद्रोह में, भारतवासी उठ खड़े हुए थे,अंग्रेजो के विद्रोह में इस कविता से खूब तालियां बटोरी।

थंगेश्वर ने ऑपरेशन सिंदूर पर वीरता का बखान किया राष्ट्रीय कवि संगम जिला संयोजक डॉ. अशोक आकाश ने राष्ट्रीय कवि संगम के उद्देश्य राष्ट्र जागरण धर्म हमारा पर चिंतन करते हुए अपनी बात रखी। साहित्य सृजन समिति के उपाध्यक्ष कवि थंगेश्वर साहू ने आपरेशन सिंदूर पर वीरता का बखान किया। कवि पुनुराम ने भू-दान आंदोलन पर, कवि गजपति साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर गान किया। थानू राम सिन्हा ने काया खंडी गीत सुनाया। पूरन माली ने छत्तीसगढ़ी में इही बात मोला खटकत है सुनाया। कवि रेशमी साहू ने नारी व्यथा पर संवेदना अभी भी जिंदा है सुनाकर वाहवाही पाई। कार्यक्रम की सराहना की गई।

kgnews

Recent Posts

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

6 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

11 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

16 minutes ago
CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

CG : ‘लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग’ के 7 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में हासिल की सफलता…

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…

17 minutes ago
‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ से बदली छात्रों की तकदीर, पंजाब के 20 हजार छात्र उद्यमों ने कमाए 90 करोड़

चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…

24 minutes ago
CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

CG : कुपोषण और एनीमिया के खिलाफ जमीनी स्तर पर तंत्र को करें मजबूत : मंत्री रजवाड़े…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…

33 minutes ago