राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले के सभी सब स्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजना अंतर्गत जिले को आगामी दो माह में लगभग 5000 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।

सीईओ जिला पंचायत ने विद्युत मंडल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित वेंडर को समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर सभा का आयोजन कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने तथा योजना से लाभान्वित हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं को भी सौर सभा में आमंत्रित करने कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कार्य में रूचि नहीं लेने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभिंयता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

32 minutes ago
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

51 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

57 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

60 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

2 hours ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago