राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने की विभागीय योजना अंतर्गत पंचायतों में निर्माणीन कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागीय योजना अंतर्गत पंचायतों में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने ग्रामवार एवं ब्लॉकवार प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 15वें वित्त आयोग, जिला एवं जनपद पंचायत विकास योजना, लोक शिक्षण मद, समग्र शिक्षा योजना, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद क्षेत्र एवं विधायक क्षेत्र विकास योजना एवं अन्य योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकरी ली।

सीईओ जिला पंचायत ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को निरस्त कर वसूली की कार्रवाई करने कहा। साथ ही सीसी रोड, नाली निर्माण, मंच निर्माण, शेड निर्माण सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर यूसी एवं सीसी कार्यालय जिला पंचायत में प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने कहा। मनरेगा अंतर्र्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवन मरम्मत का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करने कहा गया। बैठक में जिला पंचायत के अधिकारी एवं जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक अभियंता एवं उप-अभियंता तथा तकनीकी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

30 जून तक 2 लाख 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…

32 minutes ago
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग

देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को म‍िला जी आई टैग वर्ष…

51 minutes ago
सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी में 1 जुलाई को धान महोत्सव, CM मोहन यादव किसानों को देंगे ₹2.82 करोड़ और विकास कार्यों की सौगात

सिवनी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज  सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…

57 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सिंहस्थ-2028 से पहले उज्जैन के प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

उज्जैन  सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…

60 minutes ago
रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले कर रहे आस्था की वकालत: सीएम योगी

रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…

2 hours ago
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

10 hours ago