राजनांदगांव : सीएमएचओ ने वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कीराजनांदगांव : सीएमएचओ ने वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईटीओ, विकासखण्ड डाटा मैनेजर एवं कनिष्ठ सचिवीय सहायक, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला सलाहकार  शामिल हुए। सीएमएचओ ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति दिवस दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने तथा नि:शुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनेस्ट्रेशन अभियान, आधार बेस उपस्थिति, आभा आईडी बनाने, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *