शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ शहर में देखे स्थल

राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल विभागीय अधिकारियों के साथ आज शहर भ्रमण किये। भ्रमण के दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, एस.डी.एम. खेमलाल वर्मा तथा तहसीलदार मनीष वर्मा उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न योजनाए संचालित की जाती है, जिसका लाभ जनता को देने उसका क्रियान्वयन आवश्यक होता है। इसी प्रकार नागरिकों की सुविधा के लिये विभिन्न घोषणाए भी सरकार द्वारा की जाती है। उन्ही घोषणाओ को धरातल में पूरा करने आज महापौर श्री यादव एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल विभागीय अधिकारियों के साथ निगम सीमाक्षेत्र में भूमि की उपलब्धता देखने सुबह निकले।
महापौर श्री यादव ने कहा कि शासन द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में नागरिको की सुविधा के लिये विभिन्न घोषणाए की गयी है, जिसका धरातल में क्रियान्वयन करने आज स्थल चयन किया जा रहा है। योजनाओ में हॉकी एकेडमी, नालंदा परिसर, सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम निर्माण, थोक मार्केट जैसे अन्य कार्य के लिये स्थल चयन कर निर्माण किया जाना है, ताकि निर्माण उपरांत माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ंिसह की मंशानुरूप राजनंादगांव की जनता को लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि योजना की स्वीकृति अनुसार स्थल चयन करना है और मापदण्ड के अनुरूप निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने राजस्व, राजगामी एवं नगर निगम के अधिकारियो से कहा कि निकाय क्षेत्र में आपके विभाग के अधीन शहर की रिक्त भूमि की सम्पूर्ण जानकारी नक्शा खसरा सहित प्रस्तुत करे, जिससे योजना को मूर्त रूप दिया जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दीपक खांडे, प्र.सहायक अभियंता वसीम खान सहित नगर निगम, राजस्व एवं राजगामी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *