राजनांदगांव : सुबह से बरसी आग : सुबह से तापमान 38 डिग्री दोपहर तक 44 के पार, गर्म हवा ने झुलसाया…
राजनांदगांव , जिले में गर्मी अब असहनीय होने लगी है। गुरुवार मई का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पूरे जिले में ग्रीष्म लहर की स्थिति रही। सुबह से चल रही गर्म हवाएं दोपहर तक झुलसाने लगी। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
गुरुवार सुबह 9 बजे ही तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। इससे सुबह से ही भीषण गर्मी के हालात रहे। दोपहर तक तापमान का स्तर 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। इस मई में पहली बार तापमान का स्तर 44 के पार हुआ है। जबिक हवाएं भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म रही। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम से लगातार गर्म हवाएं आ रही है। इससे तापमान में वृद्धि के साथ हवा भी औसत से अधिक गर्म हो गई है।
यह स्थिति फिलहाल बने रहने की संभावना है। तापमान में अगले दो दिन में एक से डेढ़ डिग्री तक के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं ग्रीष्म लहर के साथ लू का अलर्ट भी बना हुआ है। बता दें कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री पर पहुंच गया। इससे रात भी सामान्य से अधिक गर्म हो गई है। पूरा जिला हीट वेव की चपेट में हैं।
दोपहर में जहां तेज धूप और गर्म हवाओं से गर्मी चरम पर बनी हुई है। वहीं शाम होते ही भीषण उमस के हालत बेचैन कर रहे हैं। खाड़ी से आ रही हवा में नमी की मात्रा है। जिसकी वजह से आसमान में बादल छा रहे हैं। इसी के चलते उमस की स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि गर्मी और उमस भरे मौसम में एसी व कूलर तक राहत नहीं दे पा रहे हैं। पूरा जिला इस स्थिति से जूझ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम की हवा से छग में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। नांदगांव में भी इसी हवा के असर से तापमान बढ़े हैं। वहीं दोहरी मार विदर्भ की लू से भी नांदगांव पर पड़ रहा है। विदर्भ से चल रही लू का असर बालाघाट से लेकर नांदगांव जिले तक बना हुआ है। गर्म हवाओं की दोहरी मार से नांदगांव में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। तापमान लगातार उच्च स्तर पर है।
रायपुर : समाधान शिविर कुटरु में उमड़ा जनसैलाब- तपती धूप में भी दिखा शासकीय योजनाओं…
रायपुर : सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव…
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, देश…
बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारतः रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार गति शक्ति और आत्मनिर्भर…
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य भोपाल डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही…
ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क दूरस्थ गांवों…