राजनांदगांव| सुरगी से कुम्हालोरी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और आवाजाही में ग्रामीणों को हो रही समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेता जितेंद्र उदय मुदलियार ने सुरगी-कुम्‍हालोरी सड़क निर्माण की अनदेखी पर नाराजगी जताई है। उन्‍होंने कहा भाजपा नेता जनता से जुड़े मामले में आरोप-प्रत्‍यारोप की राजनीति को बीच में लाकर उन्‍हें संरक्षण देते दिख रहे हैं जो इस निर्माण कार्य में लेटलतीफी और भ्रष्‍टाचार के दोषी हैं। भाजपा नेताओं द्वारा संबंधित ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा है।जितेंद्र मुदलियार ने कहा भाजपा नेता जिस सुरगी-कुम्‍हालोरी सड़क मार्ग का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो जाने का दावा करते रहे वह झूठ है। इस सड़क में चलना दूभर है। बड़े-बड़े गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। कई स्थानों पर निर्माण छोड़ दिया वहां आज भी पुरानी जर्जर सड़क लोगों के लिए मुश्किलों का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण को लेकर जो अपेक्षा की थी उनसे छल हुआ है। ग्राम पंचायत कोटराभांठा के सरपंच पीतांबर दास साहू, उपसरपंच गोपीलाल कंवर, धामनसरा सरपंच लोकेश गंगवीर, उप सरपंच कृतलाल पटेल, भोथीपार खुर्द की सरपंच दिव्‍या हिरवानी, कुम्‍हालोरी के ग्रामीण, ढोडि़या के सरपंच व ग्रामीण कल यहां चक्काजाम प्रदर्शन में शामिल होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *