छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई

– दो सचिव निलंबित एवं तीन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सीईओ जनपद पंचायत छुरिया से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत अरजकुंड के सचिव भुवाल सिंह उईके तथा सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सांगिनकछार के सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा को सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्रतिवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत अरजकुंड के सचिव भुवाल सिंह उईके द्वारा सुशासन तिहार अंतर्गत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों का निराकरण नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में सीईओ जनपद पंचायत छुरिया द्वारा सचिव भुवाल सिंह उईके को बार-बार निर्देश दिया गया, लेकिन सचिव द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। साथ ही जनपद पंचायत के समीक्षा बैठक में भी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इस तरह ग्राम पंचायत सांगिनकछार के सचिव नरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा सुशासन तिहार के आवेदनों का निराकरण में लापरवाही बरतने एवं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने सुशासन तिहार के कार्य मे लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोदेला के सचिव कृष्ण कुमार साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ गायत्री डेकाटे एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ सी. कुजूर  को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

4 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

4 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

4 hours ago