छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार महिलाओं के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

– धनेश्वरी, श्यामबाई, नंदनी, पुष्पा, महेश्वरी, पूजा, भूमिका को मिला जब राशन कार्ड तो छलकी चेहरे पर खुशियां
– मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

राजनांदगांव । सुशासन तिहार अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम विचारपुर नवागांव में आयोजित समाधान शिविर में आज धनेश्वरी कंवर, श्याम बाई एवं नंदनी साहू ने राशन कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर की। ग्राम टप्पा निवासी धनेश्वरी कंवर ने कहा कि उन्होंने सुशासन तिहार में राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। आज यहां समाधान शिविर में राशन कार्ड मिलने पर बहुत खुशी मिल रही है। राशन कार्ड से परिवार का भरण-पोषण करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आभारी है, जिनके माध्यम से आज समाधान शिविर में उनकी समस्या का निराकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि शिविर में आकर उन्हें शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी मिली है। इसी तरह ग्राम तेंदूनाला निवासी बुजुर्ग श्याम बाई ने राशन कार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब एवं जरूरतमंदों का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में आवेदन करने पर बहुत आसानी से उनका राशन कार्ड बन गया। सुशासन तिहार बड़ी संख्या में महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। ग्राम सांगिनकछार निवासी फिरोबाई एवं पुष्पा हरिचंद्र चौधरी, ग्राम तिलईरवार निवासी महेश्वरी बंजारे, ग्राम विचारपुर नवागांव निवासी पूजा मेश्राम एवं भूमिका गाडा, ग्राम ओड़ारबांधा निवासी बरतनीन बाई को भी अंत्योदय परिवार हेतु राशन कार्ड प्राप्त हुआ। अंत्योदय राशन कार्ड में नि:शुल्क चावल मिलने पर परिवार के पालन पोषण में सहयोग मिलेगा। सभी ने समाधान शिविर में राशन कार्ड तत्काल मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

1 hour ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

1 hour ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

1 hour ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

2 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

2 hours ago