छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम भोलापुर में समाधान शिविर संपन्न

राजनांदगांव। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत भोलापुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर, घुपसाल छु, धरमुटोला, फाफामार, मातेखेड़ा, पठानढोडगी, साल्हेटोला, सीताकसा गै, पुर्रामटोला, शिकारीमाहका, बोईरडीह के ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया है। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन सहित कुल 28 विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया तथा ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 176-1-1024x461.jpeg

शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त कुल 3909 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिसमें 3880 आवेदन मांग एवं 29 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे।
समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जाबकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र तथा दिव्यांग हितग्राहियों को ई-ट्राईसाइकल का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 176-7-1024x723.jpeg

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, भेष बाई साहू, उतरा निषाद, चंद्रप्रकाश मोटघरे, भान बाई मंडावी, हेमीन साहू, उभेराम मंडावी एवं सुनीता सेवता, जनपद पंचायत छुरिया के सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि,तहसीलदार छुरिया विजय कोठरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  

kgnews

Recent Posts

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर भीषण जाम, भैरूघाट में अजनार ब्रिज की मरम्मत से घंटों फंसे वाहन

धार   अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-मुंबई हाईवे पर सफर कर रहे हैं और धामनौद इलाके…

16 minutes ago
मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

मोहन सरकार ने UCC कमेटी का कार्यकाल 26 जुलाई तक बढ़ाया, विधानसभा सत्र 24 जुलाई को होगा समाप्त

भोपाल मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून अब विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में…

36 minutes ago
​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

1 hour ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

2 hours ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

2 hours ago